BREAKING NEWS
बड़वानी में पहली बार पहुंचे भाजयुमो प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : छोटे से गांव की बेटी बनी असिस्टेंट.. <<     BIG NEWS : 4 साल से पुलिस को चकमा दे रहा था इनामी.. <<     शहडोल की छात्रा को इंस्टाग्राम पर फंसाकर ले.. <<     उमरिया जिले के बांधवगढ़ में टाइगर के हमले से.. <<     छतरपुर पुलिस की बड़ी सफलता, दुष्कर्म मामले के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का सेतखेड़ी गांव और खेत के.. <<     डीजल बचत रैली के बीच सरकारी गाड़ी से पौधे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रक्तदान शिविर के साथ शुरू हुई आईएमए की 15.. <<     VIDEO NEWS: रक्तदान से शुरू हुई डॉक्टर्स डे.. <<     BIG NEWS : नीमच पुलिस में बड़ा फेरबदल, एसपी राजेश.. <<     NEWS : विश्व रक्तदाता दिवस पर वंडर सीमेंट में.. <<     खरगोन जिले के नेशनल हाईवे स्थित ग्राम.. <<     KHABAR : नयागांव का ‘काला खेल’! वायरल वीडियो के बाद.. <<     देवास: जिनवानी वन क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने.. <<     VIDEO NEWS: गुजरखेड़ी में आग का तांडव, 2 मवेशी जिंदा.. <<     छतरपुर में टौरिया मोहल्ला विवाद के विरोध में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 3, 2026, 12:11 pm
KHABAR : शासकीय हाई स्कूल टुकराना में पाँच दिवसीय कॅरियर मेला एवं काउंसलिंग सम्पन्न, विद्यार्थियों को भविष्य की राह दिखाने और कॅरियर विकल्पों से अवगत कराने का लक्ष्य, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर

Share On:-

शाजापुर। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शासकीय हाई स्कूल टुकराना में पाँच दिवसीय कॅरियर मेला एवं काउंसलिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का सफल क्रियान्वयन संस्था प्राचार्य राधावल्लभ कारपेंटर के मार्गदर्शन में नोडल शिक्षक रोहित कुमार मालवीय द्वारा किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके भविष्य के कॅरियर के प्रति जागरूक करना तथा विभिन्न विकल्पों की जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान करना रहा।

पहले दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी केके अवस्थी ने किया और विद्यार्थियों को कॅरियर के प्रति जागरूक किया।
दूसरे दिवस भारतीय सेना से सेवानिवृत्त महेंद्र कुमार गवली ने भारतीय सुरक्षा सेवाओं में कॅरियर के विकल्पों पर विस्तृत जानकारी दी।
तीसरे दिवस शाजापुर स्थित PMKVY केंद्र के शिक्षक रविंद्र राव एवं जितेंद्र देवतवाल ने कौशल आधारित कॅरियर पर व्याख्यान दिया।
चौथे एवं अंतिम दिवस में शाजापुर पॉलिटेक्निक कॉलेज से प्रोफेसर मोनिका दीक्षित और अर्पित सक्सेना ने विद्यार्थियों को कॅरियर गाइडेंस एवं पॉलिटेक्निक से संबंधित मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों से फीडबैक फॉर्म लेकर किया गया।

पाँचों दिवस कार्यक्रम के कॅरियर मार्गदर्शन को यूट्यूब लिंक के माध्यम से भी उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य जुवेरिया सुल्ताना, कैलाश चौहान सहित समस्त स्टाफ का सहयोग रहा।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE