मंदसौर। विधानसभा क्षेत्र के कुछ गांवों में देर रात हुई तेज बारिश के कारण किसानों की फसलों को भारी नुकसान होने की खबर सामने आई है। खेतों में खड़ी फसल पानी भराव और तेज हवाओं की वजह से प्रभावित हुई है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
इस संबंध में लोकप्रिय विधायक विपिन जैन ने तुरंत संज्ञान लेते हुए संबंधित तहसीलदार से चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों में पटवारियों को तत्काल मौके पर भेजकर नुकसान का सर्वे कराया जाए, ताकि वास्तविक आकलन कर शासन को रिपोर्ट भेजी जा सके और किसानों को शीघ्र राहत मिल सके।
विधायक जैन ने कहा कि किसानों की मेहनत पर आई इस विपत्ति में प्रशासन संवेदनशीलता के साथ कार्य करे और बिना विलंब सर्वे प्रक्रिया पूरी कर मुआवजा दिलाने की कार्यवाही सुनिश्चित करे।