BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 3, 2026, 3:08 pm
KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने दिव्यांग शांतिबाई को प्रदान की निःशुल्क ट्राइसिकल, नानीबाई के उपचार के दिए निर्देश, राहत की उम्मीद लेकर पहुंचे 90 आवेदकों की सुनी समस्याएं, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में 90 आवेदकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। इस अवसर पर एडीएम बीएस कलेश, जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव, डिप्टी कलेक्टर पराग जैन, चंद्रसिंह धार्वे सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर चंद्रा ने बंगला नंबर 32, वार्ड नंबर 26, नीमच कैंट निवासी दिव्यांग शांतिबाई को नि:शुल्क ट्राइसिकल प्रदान की। कलेक्टर के हाथों ट्राइसिकल प्राप्त कर शांतिबाई प्रसन्नचित्त होकर अपने घर रवाना हुईं।

इसी दौरान अठाना निवासी नानीबाई पति रामकरण द्वारा प्रस्तुत आवेदन पर गंभीर बीमारी के नि:शुल्क उपचार के लिए कलेक्टर ने एमवाय अस्पताल, इंदौर से चर्चा कर उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश प्रसाद को दिए।

जनसुनवाई में पहुंचे अनेक आवेदक-
जनसुनवाई में राजपुरिया के कन्हैयालाल, श्यामलाल, दारू के नंदलाल, जूना भदाना के कारूलाल, कंजार्डा के शंभुलाल, रेवली-देवली के शांतिलाल, जूना मालाहेड़ा की बच्चीबाई, लसुड़ी तंवर की आशाबाई, सरजना की चतरबाई, मनासा के रोहित कछावा, सिंगोली के पियूष, श्रीपुरा के कन्हैयालाल सहित कई आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

इसी क्रम में बरूखेड़ा की रेखा, भरभड़िया के राधेश्याम, दारू के दिलीप पुरोहित व गोविंददास, ग्वालटोली की हेमलता यादव, जावद के हरजी, लाछ के नारायण, रेतपुरा के कन्हैयालाल, हनुमंतिया पंवार की सोहन कुंवर, कुचदौड़ के श्यामलाल, लेवड़ा के जसवंतसिंह, जीरन के विजय, दामोदरपुरा के तुलसीराम, बरलाई के अर्जुन पाटीदार, अठाना के रमेशदास बैरागी, भाटखेड़ी के शंकरलाल, पिपलोन के घनश्याम, भगवानपुरा की भगवतीबाई, डूंगलावदा के रामलाल, गोविंदपुरा के चांदमल एवं दामोदरपुरा की शांतिबाई ने भी अपनी समस्याएं रखीं।

कलेक्टर  चंद्रा ने सभी आवेदनों पर संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं संवेदनशील तरीके से कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE