मनासा। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनासा के नेतृत्व में ग्राम पंचायत भाटखेड़ी व भेरपुरा सुंडी में ग्राम पंचायत कांग्रेस कमेटी गठन तथा “मनरेगा बचाओ चौपाल” कार्यक्रम आयोजित किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए ओर पंचायत संगठन सृजन को लेकर कार्यकर्ताओं में जोरदार उत्साह देखा जा रहा है।
इस अवसर पर उपस्थित सभी साथियों ने एकजुट होकर मनरेगा की रक्षा, पंचायतों में कांग्रेस संगठन को सशक्त बनाने एवं जनहित के मुद्दों पर सतत संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।