BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 3, 2026, 4:01 pm
KHABAR : जनसुनवाई में अधिकारियों ने तत्‍परता से सुनी 40 आवेदकों की समस्याएं, कलेक्टर ने समय पर समाधान के दिए निर्देश, पढे़ पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिला स्तरीय जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने 40 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में सभी अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि आम नागरिकों की समस्याओं का समय पर समाधान किया जाए एवं कोई भी व्यक्ति अनावश्यक परेशान न हो। 


जनसुनवाई के दौरान आए विभिन्न प्रकरणों में त्वरित निर्देश जारी किए गए। पिपलियामंडी निवासी देउबाई ने पट्टे की भूमि पर कब्‍जा दिलवाने के संबंध में आवेदन प्रस्‍तुत किया। जिस पर एसडीएम मल्‍हारगढ़ को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। मंदसौर निवासी नरेन्‍द्र ने निजी भूमि का सिमांकन करने के संबंध में आवेदन प्रस्‍तुत किया। जिस पर तहसीलदार मंदसौर श‍हर को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। मगराना निवासी बापूलाल ने शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटवाने के संबंध में आवेदन दिया। जिस पर तहसीलदार मल्‍हारगढ़ को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। 


इसके अतिरिक्त जनसुनवाई में मजदूरी का भुगतान करवाने, पीएम सम्‍मान किसान सम्‍मान निधि का लाभ दिलवाने, सिमांकन करवाने, बिजली बिल प्रकरण का निराकरण करने, संबल योजना के आवेदन का निराकरण करवाने, नल जल योजना की अनियमितताएं दुर करने एवं शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्‍त करने जैसे विविध प्रकार के आवेदन प्राप्त हुए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE