BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : छोटे से गांव की बेटी बनी असिस्टेंट.. <<     BIG NEWS : 4 साल से पुलिस को चकमा दे रहा था इनामी.. <<     शहडोल की छात्रा को इंस्टाग्राम पर फंसाकर ले.. <<     उमरिया जिले के बांधवगढ़ में टाइगर के हमले से.. <<     छतरपुर पुलिस की बड़ी सफलता, दुष्कर्म मामले के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का सेतखेड़ी गांव और खेत के.. <<     डीजल बचत रैली के बीच सरकारी गाड़ी से पौधे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रक्तदान शिविर के साथ शुरू हुई आईएमए की 15.. <<     VIDEO NEWS: रक्तदान से शुरू हुई डॉक्टर्स डे.. <<     BIG NEWS : नीमच पुलिस में बड़ा फेरबदल, एसपी राजेश.. <<     NEWS : विश्व रक्तदाता दिवस पर वंडर सीमेंट में.. <<     खरगोन जिले के नेशनल हाईवे स्थित ग्राम.. <<     KHABAR : नयागांव का ‘काला खेल’! वायरल वीडियो के बाद.. <<     देवास: जिनवानी वन क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने.. <<     VIDEO NEWS: गुजरखेड़ी में आग का तांडव, 2 मवेशी जिंदा.. <<     छतरपुर में टौरिया मोहल्ला विवाद के विरोध में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जावद तहसील के ग्राम गुजरखेड़ी में आग का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 3, 2026, 5:36 pm
KHABAR : सूने घर में 90 लाख की चोरी का खुलासा, कचरे के ढेर से बरामद हुआ सोना-चांदी, बड़वाह पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। जिले की बड़वाह पुलिस ने शहर में पिछले दिनों हुई 90 लाख रुपए की बड़ी चोरी का खुलासा करते हुए दो बालिग और एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया सोना-चांदी और नकदी बरामद कर ली है। हैरानी की बात यह रही कि आरोपियों ने लाखों रुपए के आभूषण घर में रखने के बजाय कचरे के ढेर में छिपा रखे थे।


पुलिस ने आरोपियों से 3 सोने के बार (300 ग्राम), 5 चांदी के बार (करीब 5 किलो), सोने के सिक्के, चूड़ियां और 28 हजार रुपए नकद जब्त किए हैं। बरामद सामान की बाजार कीमत करीब 90 लाख रुपए बताई जा रही है।


पुलिस ने मामले में बड़वाह निवासी हर्ष प्रजापति (22), दीपेश उर्फ दिव्यांश (19) और एक 16 वर्षीय नाबालिग को गिरफ्तार किया है। आरोपी सूने मकानों की रेकी कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे और चोरी का माल कचरे के ढेर में छिपाकर रखते थे, ताकि किसी को शक न हो।


बड़वाह थाना प्रभारी बलराम सिंह राठौर ने बताया कि विनोबा मार्ग निवासी अरुण और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी खुश्याल की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक रविंद्र वर्मा के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर शहर के विभिन्न मार्गों के करीब 48 घंटे के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। जांच के दौरान एक नाबालिग संदिग्ध नजर आया, जिसे हिरासत में लेने पर उसने अपने साथियों हर्ष और दीपेश के नाम बताए।


जांच में सामने आया कि फरियादी अरुण 26 जनवरी को अपनी मां के इलाज के लिए बाहर गए थे। इसी दौरान 26 से 29 जनवरी के बीच आरोपियों ने सूने मकान का ताला तोड़कर 100-100 ग्राम के 3 सोने के बार और 1-1 किलो की 5 चांदी की ईंटें चोरी कर ली थीं। इसके अलावा 1 फरवरी को आरोपियों ने एक बिल्डिंग मटेरियल की दुकान से 30 हजार रुपए भी चुराए थे।


पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी हर्ष और नाबालिग पहले से ही आदतन अपराधी हैं और इनके खिलाफ चोरी, मारपीट एवं एससी/एसटी एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी जब्त कर ली है। मामले में आगे की जांच जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE