भोपाल। मध्य प्रदेश में बजट सत्र को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सरकारी छुट्टियों पर ब्रेक लग गया है। जल संसाधन विभाग ने अपने अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। विधानसभा का बजट सत्र 16 फरवरी 2026 से शुरू हो रहा है, जो मार्च महीने तक जारी रहेगा। इस सत्र के दौरान सरकार वित्तीय वर्ष का बजट पेश करेगी।
ऐसे में जल संसाधन विभाग ने अपने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बजट सत्र की अवधि में कोई भी अधिकारी या कर्मचारी बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ सकता। सरकारी छुट्टियां या लीव पर जाने की अनुमति सिर्फ विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ही दे सकेंगे, वो भी बहुत विशेष परिस्थितियों में। विभाग ने कहा है कि मुख्यालय में मौजूदगी अनिवार्य है, ताकि कोई भी कार्य प्रभावित न हो और बजट से जुड़े काम सुचारु रूप से चलते रहें।