शहडोल। आदिवासी बाहुल्य शहडोल जिले के अंतिम छोर ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा विधायक शरद जुगलाल कोल सरकार की मंशा को जमीन पर उतारते नजर आ रहे हैं। आदिवासी समाज की जमीनी समस्याओं के समाधान के लिए विधायक लगातार चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद कर रहे हैं। जमीनी विवाद हो या पीएम आवास, पेंशन या अन्य योजनाओं से जुड़ी दिक्कतें, लोग अपनी समस्याएं लेकर चौपाल में पहुंच रहे हैं, जहां मौके पर ही निराकरण की कोशिश की जा रही है।
आदिवासी बाहुल्य शहडोल जिले के ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित आदिवासी चौपालों में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जमीनी विवाद, प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्धावस्था और सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, नामांतरण और सीमांकन जैसे मामलों पर विधायक शरद जुगलाल कोल ने गंभीरता से सुनवाई की, उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश देकर कई मामलों का त्वरित समाधान कराया, विधायक का कहना है कि अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। चौपाल के जरिए हो रहे इस सीधे संवाद से आदिवासी अंचलों में संतोष और भरोसा बढ़ा है, और ग्रामीण इसे समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बता रहे हैं।