खनियांधाना। पिछोर विधानसभा के खनियांधाना नगर में आज का सूरज सैकड़ों परिवारों के लिए नई उम्मीदें लेकर आया। प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 (शहरी) के तहत आयोजित एक गरिमामय समारोह में 394 लाभार्थियों को उनके पक्के आवास के लिए स्वीकृति पत्रों का वितरण किया गया। सरकार द्वारा इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए 3 करोड़ 94 लाख की भारी-भरकम राशि स्वीकृत की गई है बस स्टैंड पर आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी नगर परिषद सीएमओ आशुतोष त्रिपाठी ने लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र सौंपे। इस मौके पर वक्ताओं ने भावुक होते हुए कहा कि यह योजना केवल ईंट-पत्थर का मकान नहीं, बल्कि गरीब परिवारों के आत्मसम्मान का प्रतीक है। 3.94 करोड़ की यह राशि सीधे लाभार्थियों के जीवन स्तर में सुधार लाएगी।
आज खनियांधाना के 394 परिवारों का बरसों पुराना इंतजार खत्म हुआ है यह स्वीकृति पत्र उन परिवारों के सुरक्षित भविष्य की नींव है जो अब तक मौसम की मार और कच्चे मकानों की असुरक्षा झेल रहे थे। प्रधानमंत्री आवास योजना का यह दूसरा चरण (2.0) शहरी विकास की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है इस कार्यक्रम में खनियाधाना मंडल अध्यक्ष विवेक यादव पूर्व मंडल अध्यक्ष सत्य प्रकाश भदेलिया नगर परिषद विधायक प्रतिनिधि भानू चौधरी एवं भाजपा के कार्यकर्ता एवं नगर परिषद का स्टाफ मौजूद रहा।