रतलाम। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के तहत जावरा ब्लॉक के सिविल अस्पताल जावरा में कुष्ठ रोगियों को विकृति से बचाने हेतु पीओडी (प्रिवेंशन ऑफ डिसएबिलिटी) कैंप का आयोजन किया गया।
सीएमएचओ डॉ. संध्या बेलसरे ने बताया कि कैंप में रोगियों को जल-तेल उपचार कराया गया तथा आवश्यक कसरतें सिखाई गईं। साथ ही एमसीआर, सेल्फ केयर किट, टब, पटिया एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया।
कैंप में बीएमओ डॉ. शंकरलाल खराड़ी, बीपीएम रघुनंदन पाटीदार, एनएमए महेंद्र सिंह, एनएमए आज़ाद पाटीदार एवं फिजियोथैरेपिस्ट प्रियंका हेराल्ड सहित स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ उपस्थित रहा।