चित्तौड़गढ़। भक्ति, शक्ति और शौर्य की नगरी चित्तौड़गढ़ में संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में हिन्दू जागरण की दिशा को नयी ऊर्जा व चेतना प्रदान करने हेतु सर्व हिन्दू समाज द्वारा सनातन संस्कृति, सनातम धर्म एवं सामाजिक एकता के प्रतीक विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन संत रैदास बस्ती, गांधीनगर के तत्वाधान में 7 फरवरी, शनिवार को गांधीनगर स्थित विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में सांय 4.15 बजे किया जाएगा।
आयोजन की तैयारियों को लेकर गांधीनगर क्षेत्रवासियों की बैठक गांधीनगर स्थित विशाल अकादमी स्कूल में आयोजन से जुड़े राधेश्याम आमेरिया की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। आयोजन की विस्तृत जानकारी देते हुए आमेरिया ने बताया कि विराट हिन्दू सम्मेलन को भव्यता से किए जाने को लेकर शनिवार दोपहर 1.15 बजे त्रिपोलिया चौराहा स्थित हनुमान मंदिर से भव्य कलश यात्रा ,शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में विभिन्न सजीव झांकियां होने के साथ ही विभिन्न व्यायाम शालाओं के पहलवानों द्वारा अखाड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। कलश एवं शोभायात्रा गांधीनगर क्षेत्र के विभिन्न मार्गाे से गुजरती हुई मुख्य कार्यक्रम स्थल विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय ,गांधीनगर पहुंच सम्पन्न होगी, जहां आमंत्रित धर्म गुरूओं, संतो का आर्शीवचन होगा। मुख्य समारोह की समाप्ति पर समस्त जनों का महाप्रसादी के रूप में स्नेह भोज का आयोजन होगा। आयोजको ने सम्मेलन में हिन्दू समाज को समस्त कार्यक्रमों में शामिल हो आयोजन को भव्य बनाने एवं एकता का परिचय देते हुए शामिल होने की अपील की।