मंडला। नए कलेक्ट्रेट भवन को शहर से दूर ग्राम चटुआमार में बनाने के प्रस्ताव के खिलाफ अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। बुधवार को अधिवक्ता संघ ने कोर्ट परिसर से सांसद बंगले तक रैली निकाली और कलेक्ट्रेट को शहर में ही रखने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रामेश्वर झारिया का कहना है कि शहर में पर्याप्त सरकारी जमीन होने के बावजूद कलेक्ट्रेट को हाईवे किनारे ले जाया जा रहा है।
कलेक्ट्रेट के साथ पेंशन, कोषालय, नजूल और लोक सेवा केंद्र जैसे जरूरी दफ्तर भी वहां शिफ्ट होंगे, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होगी और हाईवे पर हादसों का खतरा भी बढ़ेगा।
सांसद से हस्तक्षेप की मांग
अधिवक्ताओं ने सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते के नाम उनके प्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपकर चटुआमार के प्रस्ताव को निरस्त करने की मांग की है। संघ ने चेतावनी दी है कि इस फैसले से न केवल वकील, बल्कि व्यापारी और आम जनता भी प्रभावित होगी।