BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 4, 2026, 5:50 pm
KHABAR : चचोर में संकल्प से समाधान शिविर, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, बोले- ग्राम बनड़ा एवं चचोर में रास्ता विवाद का तत्काल समाधान करें, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार प्रदेश में 12 जनवरी से 31 मार्च 2026 तक संकल्प से समाधान अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की उपस्थिति में बुधवार को मनासा विकासखंड के ग्राम चचोर में संकल्प से समाधान अभियान के तहत क्लस्टर स्तरीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव, एसडीएम किरण आंजना, विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

शिविर में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके समय-सीमा में निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। ग्राम बनड़ा एवं चचोर के ग्रामीणों की मांग पर गांव बनड़ा के आम रास्ते तथा चचोर के श्मशान मार्ग पर अवरुद्ध रास्ते को खुलवाने के लिए तहसीलदार रामपुरा को तत्काल मौके पर पहुंचकर विवाद का समाधान कराने के निर्देश दिए गए। 

ग्राम चचोर के ग्रामीणों द्वारा संकुल प्राचार्य द्वारा दो शिक्षकों के संलग्नीकरण से पढ़ाई प्रभावित होने तथा अतिथि शिक्षक को बिना कार्य के मानदेय भुगतान की शिकायत पर कलेक्टर ने बीईओ मनासा को दो दिवस में जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

ड्रोन सर्वे में आबादी क्षेत्र के कुछ मकानों के छूट जाने से पट्टाधिकार से वंचित रहने की शिकायत पर कलेक्टर ने नवीन आबादी घोषित कर पात्र हितग्राहियों को पट्टाधिकार प्रदान करने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। वहीं ग्राम बनड़ा में राशन दुकान के सुव्यवस्थित संचालन की मांग पर जिला सहकारी बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक आर.पी. नागदा को आवश्यक निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने चचोर में गरीबी रेखा के पात्र हितग्राहियों का पुनः सर्वे कर उनके नाम बीपीएल सूची में जोड़ने एवं अपात्रों के नाम हटाने के निर्देश जनपद सीईओ को दिए।

शिविर को संबोधित करते हुए कलेक्टर चंद्रा ने ग्रामीणों, किसानों और पशुपालकों से पशुपालन केसीसी बनवाने, उन्नत नस्ल का पशुपालन करने और पशुपालन विभाग की योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। उन्होंने पशुपालन केसीसी के माध्यम से ब्याजमुक्त ऋण लेकर पशुपालन को बढ़ावा देने तथा पशुओं में एफएमडी टीकाकरण करवाने की अपील भी की।

कलेक्टर ने स्वास्थ्य एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अमले को निर्देश दिए कि कोई भी महिला या बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे। सभी गर्भवती महिलाओं का एएनसी पंजीयन एवं नियमित जांच सुनिश्चित हो। साथ ही महिलाओं और बच्चों को प्रतिदिन गर्म पका भोजन एवं टेक-होम राशन का वितरण किया जाए। शिविर में स्वास्थ्य, पशुपालन, कृषि, उद्यानिकी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने शासन की योजनाओं की जानकारी दी और लाभ लेने की प्रक्रिया समझाई।

स्वास्थ्य शिविर का आयोजन-
संकल्प से समाधान शिविर के अंतर्गत बीएमओ डॉ. उमेश बसेर के नेतृत्व में स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें दोपहर तक 66 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यकतानुसार दवाइयों का वितरण किया गया।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE