नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में जिले के समस्त राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक गुरुवार, 12 फरवरी 2026 को प्रातः 10.30 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी।
अपर कलेक्टर बीएस कलेश ने जिले के सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित एजेंडे की जानकारी के साथ बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।