मंदसौर। उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा अपने विधानसभा क्षेत्र में किसानों के खेतों में पहुंचकर बे मौसम बारिश और ओलावृष्टि से हुई फसलों में नुकसान का आकलन किया और अधिकारियों को निर्देशित किया। देवड़ा ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ओलावृष्टि से हुए नुकसान का सरकार किसानों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया अधिकारियों को निर्देशित किया कि आकलन में कोई भी गड़बड़ी न हो कहीं 80 परसेंट और कहीं 100 प्रतिशत नुकसान बताया गया है पूरे मध्य प्रदेश में प्राकृतिक आपदा हुई है जिसमें मंदसौर नीमच जिला भी शामिल है आपदा के समय मध्य प्रदेश की सरकार किसानों के साथ हैं।