नीमच। जिला खनिज अधिकारी गजेंद्र सिंह डाबर ने बताया कि खनिज विभाग की टीम द्वारा अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को नीमच एवं जीरन क्षेत्र में गिट्टी, रेत एवं खंडा का अवैध परिवहन करते हुए तीन वाहनों को जब्त किया गया।
जब्त किए गए वाहनों को सुरक्षार्थ पुलिस थाना जीरन, नीमच सिटी एवं जावद की अभिरक्षा में खड़ा किया गया है। कार्रवाई के दौरान रेत से भरा ट्राला (पंजीयन क्रमांक आरजे-27-जीसी-4635), गिट्टी से भरा डंपर (एमपी-44-जीए-1455) तथा खंडा से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली (आरजे-09-आरई-4690) को जप्त किया गया।
खनिज विभाग द्वारा उक्त प्रकरणों में मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण का निवारण) नियम, 2022 के तहत विधिसम्मत कार्रवाई कर प्रकरण दर्ज किया गया है।