नीमच। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर ग्राम बड़ोली में आयोजित किया गया। शिविर में आमवात, संधिवात, त्वचा रोग, उदर रोग, विबंध, श्वास, कास, प्रतिश्याय, रक्त अल्पता, उच्च रक्तचाप, अर्श, अम्लपित, प्रमेह आदि बीमारियों की जांच कर निरूशुल्क औषधियां वितरित की गई।
शिविर में बीपी की निःशुल्क जांच कर मौसमी बीमारियों से बचने के उपाय, तनाव से मुक्ति, दिनचर्या, पोषण से सम्बन्धित जानकारी दी। शिविर में कुल 77 रोगियों ने स्वास्थ्य का लाभ लिया। शिविर में डॉ. जितेन्द्र मौर्य, संजय उपाध्याय, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता गुड्डी रावत ने सेवाएं दी।