चित्तौड़गढ़। कुंभा नगर बस्ती क्षेत्र की बैठक श्रीराम मंदिर पर आयोजित हुई जिसमें सर्वसम्मति से कुंभा मंडल द्वारा कुंभानगर बस्ती क्षेत्र का हिन्दू सम्मेलन आगामी 14 फरवरी को आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में व्यवस्थाओं को लेकर विचार विमर्श किया गया और सफल क्रियान्वयन के लिए कमेटियाँ गठित कर दायित्व सौंपे जाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में प्रवीन टांक, मनोज सोनी, अधिवक्ता मदन त्रिपाठी, राजेन्द्र गग्गड़, छोटूसिंह शेखावत, अनिल ईनाणी, राजेन्द्र चौधरी, राजेन्द्र सोमानी, देवकांत शर्मा, नरेन्द्र कुमार पोखरना, रामबक्श कीर, मुकेश आचार्य, अधिवक्ता प्रदीप सिंह सारंगदेवोत, भेरूलाल जाट, शंकरसिंह शेखावत, कैलाश दाधीच, पंकज मोदी, शांतिलाल जाट, लक्ष्मीलाल पुरोहित, देवेन्द्रपाल सिंह, मनोहर शर्मा, प्रमोद गौड़, मातृशक्ति आशा पोखरना, रेणु सोमानी, शिवानी साहू, राधा काबरा, प्रीति मीणा, सुनिल ओझा उपस्थित रहे।