चित्तौड़गढ़। शिवसेना (शिंदे गुट) के केंद्रीय कार्यालय के निर्देशानुसार प्रदेशाध्यक्ष प्रहलाद पालड़ी ने गोपाल वेद को चित्तौड़गढ़ जिला प्रभारी नियुक्त किया है। नियुक्ति आदेश जारी होते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया।
प्रदेशाध्यक्ष पालड़ी ने वेद को जिले में संगठन को मजबूत करने, संगठन द्वारा जारी निर्देशों की सख्ती से पालना कराने, प्रत्येक माह पार्टी की गतिविधियों, बैठकों व नियुक्तियों की जानकारी जिला एवं प्रदेश कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्हें सदस्यता अभियान को गति देने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
नियुक्ति पर गोपाल वेद ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प लिया।