BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 5, 2026, 2:37 pm
KHABAR : भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर पहुंचे देवास, कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह किया भव्य स्वागत, संगठन मजबूती का दिया संदेश, पढे़ अभिषेक सोनी की खबर 

Share On:-

देवास। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर देवास दौरे पर पहुंचे। उनके आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। शहर भर में स्वागत के लिए बड़े-बड़े बैनर और पोस्टर लगाए गए तथा विभिन्न स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए।

देवास पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्याम टेलर का माल्यार्पण कर, साफा पहनाकर और आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया। भाजपा कार्यालय सहित शहर के प्रमुख स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने फूलों की वर्षा कर उनका अभिनंदन किया और जोरदार नारेबाजी की।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव, महामंत्री राजेश यादव, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राम सोनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा आने वाले समय में संगठन की रीढ़ साबित होगा और प्रदेश में भाजपा को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE