गरोठ। नगर में पोस्ट ऑफिस के पास किसी बात को लेकर विवाद के बाद मारपीट की घटना सामने आई है। घटना में एक इलेक्ट्रिक दुकान संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद मामला थाने तक पहुंच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोधिया समाज के कुछ लोगों द्वारा इलेक्ट्रिक दुकान संचालक गोपाल गोगीवाला के साथ मारपीट की गई। मारपीट के दौरान गोपाल गोगीवाला के सिर में गंभीर चोट आई है। घायल को उपचार के लिए भेजा गया।
घटना से आक्रोशित क्षत्रिय खाती समाज के लोग बड़ी संख्या में पुलिस थाना पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।