BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 5, 2026, 4:23 pm
KHABAR : छिंदवाड़ा में सफाई कर्मचारियों ने निगम ऑफिस घेरा, पार्षदों के हंगामे पर कमिश्नर बोले- वेतन जारी, कर्मचारी बोले- खाते में नहीं आया 2 महीने से पैसा, पढे़ खबर 

Share On:-

छिंदवाड़ा। अपना वेतन न मिलने से नाराज नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने गुरुवार दोपहर निगम कार्यालय का घेराव कर दिया। नारेबाजी के बीच करीब एक घंटे तक पार्षदों और कर्मचारियों ने निगम आयुक्त सीपी राय के केबिन के सामने प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें दो माह से वेतन नहीं मिला है और तीसरा माह भी शुरू हो गया है।


वहीं, निगम आयुक्त सीपी राय का कहना है कि कर्मचारियों का वेतन जारी कर दिया गया है और जल्द ही उनके खातों में पहुंच जाएगा। लेकिन कर्मचारियों का कहना है कि अब तक खाते में राशि नहीं आई है।


शहर में कचरा नहीं उठ रहा, संक्रमण का खतरा
सफाई व्यवस्था प्रभावित होने से शहर में कचरा उठना बंद हो गया है। घर-घर जाने वाली कचरा गाड़ियां भी नहीं पहुंच रहीं। इससे शहर में गंदगी बढ़ती जा रही है और संक्रमण फैलने का खतरा मंडरा रहा है।


नल चालकों ने भी दी हड़ताल की चेतावनी
इसी मुद्दे को लेकर नल चालकों ने भी पत्र जारी कर शुक्रवार से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। उनका भी कहना है कि उन्हें दो माह से वेतन नहीं मिला है। यदि हड़ताल होती है तो शहर की जल सप्लाई ठप हो सकती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE