खरगोन। शहर के सनावद रोड़ पर न्यूनतम शुल्क में उच्चतम सेवाएं दे रहे विजय लक्ष्मी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर का गुरुवार को 20वां स्थापना दिवस सेवा विशेषज्ञता और समर्पण भाव के साथ मनाया गया। यहां अस्पताल के स्थापना दिवस पर निरूशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजन के साथ ही डायलिसिस सुविधा की शुरुआत भी की गई।
अस्पताल संचालक परसराम चौहान ने बताया कि आधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल ने अपने सफलतम 20 वर्ष पूर्ण किए है। इस अवसर को यादगार बनाने एवं पीड़ित मानव की सेवा का भाव लिए निरूशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 11 से शाम 4 बजे तक हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. कन्हैया यादव, महिला जनरल सर्जन एवं पेट रोग विशेषज्ञ डॉ. सृष्टि शाह, मेडिसिन विभाग डॉ. शुभम खंडेलवाल एवं स्त्री एवं प्रसूती रोग विशेषज्ञ डॉ. इंदिरा गुप्ता ने मरीजों को निरूशुल्क परामर्श दिया। इस दौरान मरीजों को अस्पताल प्रबंधन की ओर से निरूशुल्क दवाईयां उपलब्ध कराने के साथ ही पैथालॉजी जांच में विशेष छूट भी दी गई। इस दौरान डायलिसिस यूनिट की शुरुआत भी की गई, जहां आयुष्मान कार्डधारी को निरूशुल्क सुविधा मिलेगी। अस्पताल में आयुष्मान कार्ड पर सभी जटिल ऑपरेशन की सुविधा भी है। संचालक आशुतोष चौहान ने बताया कि शिविर का उद्ेदश्य समाज के वंचित और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को निरूशुल्क स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना था। इस शिविर में स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा।