BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए 14 जून को होगा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कृषि-उद्यानिकी में चमका नीमच, प्रदेशभर.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डूबने से हुई मौतों पर प्रशासन का संबल, दो.. <<     REPORT : अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, चार मामलों.. <<     BIG REPORT : ग्राहकों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, जब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नटराजन के नामांकन निरस्तीकरण पर.. <<     KHABAR : मंगोलिया से बुद्ध के शिष्यों के पवित्र.. <<     KHABAR : भाजपा की कामकाजी बैठक में बूथ सशक्तिकरण.. <<     VIDEO NEWS: मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी में गुर्जर समाज का प्रदर्शन,.. <<     BIG NEWS : नाकाबंदी तोड़कर भाग रहा था तस्कर, खाकी ने.. <<     KHABAR : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 5, 2026, 5:30 pm
NEWS : सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित, ब्लैक स्पॉट्स, अनाधिकृत कट और औद्योगिक सहभागिता पर विशेष फोकस, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला सड़क सुरक्षा समिति की फरवरी 2026 माह की समीक्षा बैठक बुधवार को जिला कलक्टर एवं समिति अध्यक्ष आलोक रंजन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विशिष्ट अतिथि अनिल पालीवाल (आईपीएस), महानिदेशक – ट्रैफिक, प्रशिक्षण एवं सड़क सुरक्षा उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जिले में सड़क दुर्घटनाओं से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इसमें ई-DAR एवं सी-DAR प्रणाली, वर्ष 2001 से 2025 तक दुर्घटनाओं का वर्षवार विवरण, दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण, समयावधि, संवेदनशील क्षेत्र तथा जिले के 27 हाई एक्सीडेंट प्रोन ब्लैक स्पॉट्स की स्थिति का विश्लेषण प्रस्तुत किया गया।

साथ ही सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत की गई गतिविधियों, प्रवर्तन कार्यवाहियों तथा जिला सड़क सुरक्षा कार्ययोजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

वन इंस्टिट्यूट मैकेनिज्म पर जोर

महानिदेशक अनिल पालीवाल ने चित्तौड़गढ़ को औद्योगिक दृष्टि से महत्वपूर्ण जिला बताते हुए सड़क सुरक्षा के लिए One Institute Mechanism विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने उद्योगों एवं परिवहनकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।

उन्होंने NHAI, NH, PWD एवं RSRDC को अनाधिकृत कट बंद करने, PDPP एक्ट के तहत कार्रवाई करने तथा फ्लाईओवर, सुरक्षित क्रॉसिंग प्वाइंट और पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित वॉक-वे विकसित करने के निर्देश दिए।
साथ ही टोल एजेंसियों को JCB, क्रेन, एम्बुलेंस एवं फायर ब्रिगेड की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

विभागों को दिए गए प्रमुख निर्देश

परिवहन विभाग को बसों की रैंडम चेकिंग, इमरजेंसी एग्जिट, फायर एक्सटिंग्विशर, एसी बसों की वायरिंग एवं सुरक्षा मानकों की जांच के निर्देश दिए गए।

चिकित्सा विभाग को एम्बुलेंस डिप्लॉयमेंट, ट्रॉमा सेंटर मैपिंग, 24×7 CPR एवं फर्स्ट-एड सुविधा तथा ड्राइवरों के लिए आई-चेकअप कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस विभाग को ओवरस्पीडिंग एवं शराब पीकर वाहन चलाने पर सख्त कार्रवाई, टोल नाकों पर रैंडम चेकिंग, बसों में ज्वलनशील सामग्री की जांच तथा खतरनाक पदार्थों के परिवहन पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही टोल प्लाजा पर Raised Checking Points स्थापित कर सघन जांच सुनिश्चित करने को कहा गया।

जिला कलक्टर के निर्देश

जिला कलक्टर आलोक रंजन ने जिला परिवहन अधिकारी को परिवहनकर्ताओं एवं उद्योग प्रतिनिधियों की बैठक शीघ्र आयोजित करने तथा टोल एजेंसियों को फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस एवं क्रेन की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने रम्बल स्ट्रिप, रोड मार्किंग, स्पीड कंट्रोल उपाय, सुरक्षित पैदल मार्ग एवं फुटओवर ब्रिज (FOB) के निर्माण को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

अंत में अध्यक्ष महोदय ने सभी विभागों को विशिष्ट अतिथि द्वारा दिए गए निर्देशों की अनुपालना रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह सहित NHAI, NH, RSRDC, AVVNL, चिकित्सा, परिवहन, पुलिस विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE