BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 5, 2026, 6:52 pm
NEWS : हिंदुस्तान जिंक और ममता संस्था ने विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता सत्रों का किया आयोजन, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर, हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के सीएसआर विभाग के सहयोग से ममता एचआईएमसी द्वारा संचालित मोबाइल हेल्थ वैन प्रोजेक्ट के तहत राजस्थान एवं उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष कैंसर जागरूकता और स्क्रीनिंग शिविरों का आयोजन किया गया। यह अभियान मुख्य रूप से पांच प्रमुख स्थानों उदयपुर के जावर, राजसमंद के दरीबा, चित्तौड़गढ के़ चंदेरिया, भीलवाड़ा के आगुचा एवं उत्तराखंड के पंतनगर ऊधम सिंह नगर में आयोजित किये।


इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना, बीमारी के शुरुआती लक्षणों की पहचान करना और समय पर इलाज के महत्व को समझाना था। विशेष रूप से महिलाओं और तंबाकू का सेवन करने वाले लोगों को मुंह, ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर के खतरों के प्रति जागरूक किया गया।


जागरूकता अभियान के दौरान इंटरएक्टिव सत्रों में मोबाइल हेल्थ वैन के डॉक्टरों और नर्सों ने स्थानीय भाषा में लोगों को कैंसर के कारणों और बचाव के तरीकों के बारे में बताया। मौके पर ही लोगों की मौखिक, बीएमआई और ब्लड प्रेशर की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। जिन व्यक्तियों में कैंसर के लक्षण या जोखिम कारक पाए गए, उन्हें आगे के इलाज और सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान समाज में कैंसर से जुड़ी गलत धारणाओं और डर को भ्रातिंयों की जानकारी से दूर करने का प्रयास किया। इन सत्रों के माध्यम से सैकड़ों ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। लोगों ने न केवल कैंसर स्क्रीनिंग के महत्व को समझा, बल्कि तंबाकू छोड़ने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का भी संकल्प लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE