BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 5, 2026, 6:56 pm
NEWS : संघ शताब्दी वर्ष पर चित्तौड़गढ़ खण्ड पर सर्व हिंदू समाजजनों ने मिलकर एकता के साथ एक पंक्ति में विशाल भव्य हिंदू सम्मेलनों के आयोजन, पढे़ रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। संघ शताब्दी वर्ष पर सम्पूर्ण देशभर में आयोजित होने से हिन्दू सम्मेलनों की श्रृंखला में चित्तौड़गढ़ खण्ड में भी विभिन्न मंडलों में हिंदू सम्मेलन सम्पन्न हुए।


आयोजनकर्ताओं के अनुसार वीर महाराणा प्रताप की पुण्य धरा चित्तौड़गढ़ खण्ड में वर्तमान में 16 मण्डल स्तर में से कईं मण्डलों में हिंदू सम्मेलन सफलतापूर्वक आयोजित हुए जिसमें सर्व हिंदू समाजजनों ने मिलकर एकता के साथ एक पंक्ति में विशाल भव्य हिंदू सम्मेलनों के आयोजन हुए। शम्भूपुरा, घटियावली, भेरूसिंह जी का खेड़ा, पाण्डोली, पुरोहितों का सांवता, ओडूंद में सम्मेलन आयोजित हुए जिसमें सभी समाजजन एक मंच पर एकत्रित हुए और कार्यक्रमों में सहभागिता निभाई। इन सम्मेलन के माध्यम से गांव वालों का तन, मन, धन से बराबर सहयोग देखने को मिला। इसके साथ ही एक नया आयाम देखने को मिला जिसमें कईं जगह गांवों के पुजारी, भोपाजी सहित 101 गो सेवकों आदि का संतो द्वारा सम्मान किये गये जो हिंदू समाज में जाति भेदभाव से ऊपर उठकर एकता का एक स्वर में एकजूटता का संदेश इस पूण्य धरा से सम्पूर्ण देशभर में दिया। आगामी दिनों में सेमलपुरा, जालमपुरा, गिलुण्ड, उदपुरा, अभयपुरा, सावा, सामरी, बड़ोदिया, तुम्बड़िया आदि गांवों में भी हिंदू सम्मेलन की तैयारियाँ जारी है। आगामी दिनों में भी नवाचार के रूप में सेमलपुरा में आयोजित हिन्दू सम्मेलन में दो कन्याओं का विवाह के साथ ही रक्तदान शिविर भी सर्वसमाज द्वारा आयोजित कराया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE