BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 5, 2026, 7:11 pm
NEWS : नीति आयोग के आशान्वित ब्लॉक कार्यक्रम अंतर्गत निंबाहेड़ा में संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौडग़ढ़। नीति आयोग के आशान्वित ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत निंबाहेड़ा ब्लॉक में संपूर्णता अभियान 2.0 का आयोजन 28 जनवरी से 14 अप्रैल तक किया जा रहा है। इस अभियान का शुभारंभ 31 जनवरी को पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद- पलानी द्वारा निंबाहेड़ा पंचायत समिति परिसर में किया गया था।


इस अभियान के तहत आशान्वित ब्लॉक निंबाहेड़ा के सभी स्वास्थ्य केंद्रों एवं उप-स्वास्थ्य केंद्रों पर विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं आमजन के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।


इसी क्रम में मंडलाचरण स्वास्थ्य केंद्र पर एक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें ब्लॉक मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनुराधा मीणा, नीति आयोग के एबीएफ राधाकिशन शर्मा, चिकित्साधिकारी डॉ. अमित कुमार तथा ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर प्रकाश नागौरी उपस्थित रहे।


इस अवसर पर डॉ. अनुराधा मीणा ने बताया कि हर वर्ष 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने, इसकी रोकथाम, शीघ्र पहचान एवं उपचार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष विश्व कैंसर दिवस की थीम “यूनाइटेड बाय यूनिक” है, जिसका उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति की अलग-अलग जरूरतों को समझते हुए उन्हें उपचार और देखभाल के लिए केंद्र में रखना है।
चिकित्साधिकारी डॉ. अमित कुमार ने विभिन्न प्रकार के कैंसर की जानकारी देते हुए इसके प्रारंभिक लक्षणों पर प्रकाश डाला तथा समय पर जांच एवं उपचार को अत्यंत आवश्यक बताया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE