BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 6, 2026, 10:54 am
KHABAR : एक वर्ष बाद भी ग्राम धारडी में नहीं बदले हालात, मोबाइल उपभोक्ता नेटवर्क के लिए हो रहे परेशान, डिजिटल इंडिया और न्यू इंडिया का बन रहा मजाक, पढे़ मेहबूब मेव की खबर 

Share On:-

सिंगोली। तहसील के ग्राम धारड़ी में ग्रामीण नेटवर्क से परेशान हैं। 5जी, 4जी के जमाने में भी ग्रामीणों को यहां 2जी के नेटवर्क के लिए भी कोई टावर नसीब नहीं हो रहा। वर्तमान समय में सरकार द्वारा हर कार्य को ऑनलाइन कर दिया है। टॉवर के अभाव में नेटवर्क नहीं मिलने के कारण किसी भी योजना का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है।


ग्रामीण महेश टेलर ने बताया कि उपभोक्ताओं से मोबाइल कंपनियां तो पूरा पैसा वसूल कर रही हैं परन्तु सुविधा के नाम पर जीरो है। केंद्र सरकार हर सेक्टर में ऑनलाइन होने का दावा करती है परन्तु धरातल पर सच्चाई कुछ और ही है। ग्राम धारडी में टॉवर नहीं होने के कारण नेटवर्क के लिए हमें पेड़ों पर चढ़कर या किसी ऊंची जगह पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। नेटवर्क नहीं होने की वजह से आमजन को सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पाता है। आज ग्रामीण राशन की दुकान पर सुबह से से शाम तक अपना काम छोड़कर राशन लेने के लिए लाइन में लगता है लेकिन नेटवर्क नहीं मिलने के कारण उसे बिना राशन लिए ही घर जाना पड़ता है। ऐसी कई प्रकार की समस्याओं का सामना नेटवर्क नहीं मिलने के कारण ग्रामीणों को करना पड़ रहा है। धारड़ी ग्राम से 3 से 5 किमी पर सभी नेटवर्क लगे हुए हैं लेकिन उनका भी नेटवर्क यहां तक नहीं मिलता। कोई भी मोबाइल कंपनी इस ओर ध्यान नहीं देती। इस संबंध में पिछले वर्ष भी ग्रामीणों ने नेटवर्क को लेकर मीडिया के माध्यम से अपनी आवाज को सरकार के कारिंदो तक पहचाने का प्रयास किया था लेकिन सुविधा देने के बजाय में एकमात्र आइडिया कम्पनी का टॉवर भी हटा लिया गया। आज एक वर्ष बीत जाने के बाद भी ग्राम धारडी के रहवासी केंद्र सरकार के डिजीटल इंडिया और न्यू इंडिया में अपने आपको ठगा महसूस कर रहे हैं।


इस ओर ना तो कोई जनप्रतिनिधि ध्यान देने को तैयार है और नहीं कोई अधिकारी। नेटवर्क नहीं होने के कारण बच्चों के स्कूल व कॉलेज के ऑनलाइन आवेदन करने के लिए धारड़ी से 15 किमी दूर जाना पड़ता है। आज 5जी के समय में भी नेटवर्क नही मिल रहा है। आजादी के 70 साल बाद भी गांव में किसी भी मोबाइल कंपनी का टॉवर नहीं होना और नेटवर्क नहीं आना यह डिजिटल इंडिया और न्यू इंडिया में क्षेत्र के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के मुंह पर कालिख है जिसे क्षेत्र में टॉवर लगाकर और नेटवर्क लगाकर ही साफ किया जा सकता है। देखना है प्रशासन और जनप्रतिनिधि कब तक ग्राम धारडी के रहवासियों की परीक्षा लेते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE