BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 6, 2026, 11:52 am
BIG NEWS : विदेशी मेम को इंडियन ब्वॉय से हुआ लव, फ्रांस की युवती एमपी के युवक के साथ आज शादी के बंधन में बंधेंगे, लेंगे सात फेरे, पढे़ खबर 

Share On:-

सिंगरौली। मध्यप्रदेश के सिंगरौली के युवक को फ्रांस की खूबसूरत युवती ने दिल दे दिया और आज ही हिंदू रीति रिवाज के साथ दोनों की शादी हो रही है। इस शादी के लिए लड़की के घर और रिश्तेदारों में से लगभग 50 लोग सिंगरौली पहुंचे हैं और बीते दिनों हुए हल्दी रस्म में सभी पीले वस्त्र के साथ हिंदू रीति रिवाज से रस्म को पूरा किया है। आज दोनों सात फेरों के बंधन में बंधने जा रहे है।


लड़की के परिजन व रिश्तेदार सिंगरौली पहुंचे
दरअसल सिंगरौली के युवक संदीप कुमार सिंह बैढन अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद वे बेल्जियम में स्थायी रूप से बस गए, जहां उन्होंने आईटी कंसल्टेंसी के क्षेत्र में अपना व्यवसाय प्रारंभ किया। वहीं उनकी मुलाकात फ्रांस की युवती शेरला पुलानीया से हुई फिर दोनों का रिश्ता दोस्ती से प्यार में बदल गया। दोनों ने अपने परिवार वालों से चर्चा कर शादी की बात रखी और दोनों परिवार तैयार गए। दोनों परिवारों ने सिंगरौली आकर शादी करने का फैसला किया जिसके बाद लड़की के परिवार के साथ कई रिश्तेदार भी सिंगरौली पहुंचे।


फ्रांस की युवती निजी कंपनी में ब्रांड मैनेजर
2 दिन पूर्व हल्दी की रस्म में सभी फ्राँसिस लोग पीले वस्त्र में शामिल हुए और इस समारोह की खूबसूरती देखने लायक थी। आज दोनों होटल हेरिटेज पैलेस सिंगरौली में दोनों आज सात फेरों के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हिन्दू रीति-रिवाज के साथ सात फेरे और शहनाई के साथ वैदिक मंत्रोच्चार गूंजेगा। फ्रांस की युवती शेरला पुलानीया वर्तमान में सनाफ्री फार्मास्यूटिकल कंपनी में ब्रांड मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE