BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 6, 2026, 12:20 pm
KHABAR : एशिया का सबसे बड़ा थर्मल प्लांट अब हरियाली का दुश्मन, सिंगरौली में पेड़ कटाई से गहराया पर्यावरण संकट, फ्लाई ऐश उड़ने से लोगों का सांस लेना मुश्किल, पढे़ खबर 

Share On:-

सिंगरौली। एशिया के सबसे बड़े थर्मल पावर प्लांट एनटीपीसी विंध्यनगर पर एक बार फिर पर्यावरणीय लापरवाही के गंभीर आरोप लगे हैं। सिंगरौली जिले के विंध्यनगर क्षेत्र में स्थानीय लोग एनटीपीसी के खिलाफ आक्रोश जता रहे हैं। लोगों का आरोप है कि पर्यावरण संरक्षण के नाम पर लगाए गए हजारों पेड़ों को अब सोलर प्लांट लगाने के लिए काट दिया गया है।


विंध्यनगर से उत्तर प्रदेश के शक्तिनगर को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग के किनारे एनटीपीसी की जमीन पर पहले प्रदूषण नियंत्रण और हरित पट्टी विकसित करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया गया था। लेकिन अब स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हीं पेड़ों को सोलर प्लांट स्थापित करने के लिए काटा जा रहा है, जिससे इलाके का पर्यावरणीय संतुलन बिगड़ रहा है।


ग्रामीणों के मुताबिक जुआड़ी, जयनगर और तेलगवां क्षेत्र पहले से ही प्रदूषण की मार झेल रहे हैं। इसके साथ ही एनटीपीसी से निकलने वाली फ्लाई ऐश की ढुलाई को लेकर भी लंबे समय से नियमों की अनदेखी के आरोप लगते रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज हवा और आंधी के दौरान फ्लाई ऐश उड़कर आसपास के गांवों तक पहुंच जाती है, जिससे सांस संबंधी बीमारियों के साथ-साथ पर्यावरण को भी भारी नुकसान हो रहा है।


“यहां पहले ही प्रदूषण बहुत ज्यादा है। पेड़ लगाए गए थे ताकि कुछ राहत मिले, लेकिन अब वही पेड़ काटे जा रहे हैं। फ्लाई ऐश उड़कर घरों तक आ जाती है, बच्चों और बुजुर्गों की तबीयत खराब हो रही है।” बड़ा सवाल यह है कि क्या पर्यावरण संरक्षण के दावों के बीच नियमों की अनदेखी की जा रही है, और क्या संबंधित विभाग इस पूरे मामले में कोई ठोस कार्रवाई करेगा। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE