खरगोन। समीपी ग्राम निमगुल से गुजर रही सिंचाई योजना नहर फुटने से रबी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। किसानों ने इसकी शिकायत कलेक्टर को करते हुए सर्वे कर मुआवजे की मांग की है। किसानों का आरोप है कि नहर फुटने के साथ ही क्षेत्र में पुलिया निर्माण का कार्य भी खेतों में पानी घुसने कारण बना है।
कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान महेश, श्रीराम, दशरथ आदि ने कलेक्टर को बताया कि क्षेत्र में सिंचाई नहर अचानक फुट गई, जिससे पानी बहकर खेतों में घुस गया। क्षेत्र में चल रहे पुलिया निर्माण कार्य पर भी सवाल खड़े किए। किसानों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पंचायत की लापरवाही के चलते पुलिया निर्माण का कार्य पिछले 6 महिने से चल रहा है। अधुरा निर्माण होने से पानी निकासी नही हो पा रही। जबकि वर्तमान में बारिश का दौर भी थम गया है, इसके बाद भी नाला जलमग्न है। यदि पुलिया बन जाती तो पानी निकासी में आसानी होती।