मनासा। बालागंज से पानमाता तक लंबे समय से प्रतीक्षित डामरीकरण सड़क निर्माण कार्य को शासन से स्वीकृति मिलने के बाद विधिवत प्रारंभ कर दिया गया है। सड़क निर्माण कार्य शुरू होते ही क्षेत्रवासियों में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।
इस सड़क के पूर्ण होने से बालागंज, पानमाता सहित आसपास के ग्रामों के नागरिकों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। साथ ही यह सड़क क्षेत्र के सामाजिक व आर्थिक विकास को नई गति प्रदान करेगी। वर्षों से खराब सड़क के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, जो अब समाप्त होने जा रही है।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर बालागंज एवं पानमाता के समस्त ग्रामवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं। यह सड़क निश्चित रूप से क्षेत्र की प्रगति, सुविधा और खुशहाली का मार्ग बनेगी।