BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 13, 2026, 12:21 pm
KHABAR : ओपन स्कूल से संवरा हजारों विद्यार्थियों का भविष्य, जारी हुए परीक्षा परिणाम, छात्र-छात्राएं इस वेबसाइड पर जाकर देख सकते हैं रिजल्ट, पढ़े खबर

Share On:-

देवास। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा म.प्र. राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड, भोपाल के माध्यम से “रुक जाना नहीं” योजना सहित विभिन्न ओपन स्कूल योजनाओं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। विद्यार्थी म.प्र. राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट www.mpsos.nic.in पर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। इन योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के हजारों ऐसे विद्यार्थियों को दोबारा परीक्षा देने का अवसर मिला था जो मुख्य परीक्षाओं में अनुत्तीर्ण हो गए थे। माह दिसंबर 2025 में आयोजित “रुक जाना नहीं” योजना की परीक्षा में कक्षा 10वीं के 16 हजार 356 एवं कक्षा 12वीं के 23 हजार 847 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। परीक्षा 15 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026 तक आयोजित की गई थीं। इसके साथ ही बोर्ड द्वारा “रुक जाना नहीं” (कक्षा 10 एवं 12), “राज्य ओपन परम्परागत” (कक्षा 5, 8, 10 एवं 12), “आ लौट चले” (कक्षा 10 एवं 12), “सीबीएसई ऑन डिमांड” (कक्षा 12), “आईटीआई 12 समकक्ष” और “मदरसा बोर्ड” योजनाओं के परीक्षा परिणाम भी घोषित कर दिए गए हैं। इन सभी योजनाओं के अंतर्गत कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं एवं 12वीं का कुल परिणाम 51.58 प्रतिशत रहा है। जो विद्यार्थी अनुत्तीर्ण रहे हैं, वे ओपन स्कूल की पूर्ण क्रेडिट योजना के अंतर्गत अधिकतम तीन विषयों के लिए पुनः ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE