नीमच। पूज्य सिंधी पंचायत के तत्वावधान में समाज की विभिन्न महिला संगठनों की मातृशक्तियों ने स्थानीय श्री भाग्येश्वर महादेव मंदिर स्थित गोविंदराम आलमचंद हाल में हर्षाेल्लास के साथ फाग महोत्सव मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आकांक्षा जीतू तलरेजा, अध्यक्षा पूज्य सिंधी पंचायत महिला संगठन ने की। मुख्य अतिथियों के रूप में सुचित्रा परिहार, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा, गरिमा चौरसिया और कीर्ति आहूजा उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम की शुरुआत वरुणदेव श्री झूलेलाल जी की मूर्ति पर पुष्प माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इसके बाद कु. लतिका आकांक्षा जीतू तलरेजा ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम में स्वांगधारी कु. रूही केवलानी और मास्टर देव लालवानी राधादृकृष्ण के स्वरूप में आकर्षण का केंद्र बने।
संगीत के माध्यम से पीसी म्यूजिकल ग्रुप की महिलाओं ने राधादृकृष्ण, श्री झूलेलाल और फाग के पारंपरिक मधुर भजनों की प्रस्तुतियां दीं, जिन पर उपस्थित मातृशक्तियों ने फूलदृगुलाल से होली खेलते हुए जमकर नृत्य किया। कार्यक्रम के अंत में हाथ प्रसादी वितरित की गई।
इस अवसर पर सिंधी पंचायत के संरक्षक मनोहर अर्जनानी, मुखी ईश्वर आहूजा, महासचिव महेश वर्धानी, उपाध्यक्ष राजकुमार मंगनानी, कोषाध्यक्ष पूरण रामचंदानी सहित सभी महिला संगठनों की पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।