BREAKING NEWS
KHABAR : सुप्रभात मित्र मंडल की पिकनिक पार्टी में.. <<     KHABAR : महाप्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय ने.. <<     KHABAR : श्रीकृष्ण चौक की मांग पर नारायणी सेना का.. <<     KHABAR : वेयरहाउस में रखी धनिया पर धोखाधड़ी का आरोप,.. <<     KHABAR : बरसाती पानी की निकासी रोकने का आरोप, किसान.. <<     KHABAR : झंझारवाड़ा में ग्रामीणों ने उठाईं मूलभूत.. <<     KHABAR : रतलाम में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर चला.. <<     BIG NEWS : एक साल से खाकी को चकमा दे रहा था अपहरण का.. <<     KHABAR : एमपी में पटवारियों पर सीधे एफआईआर नहीं.. <<     शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर ढकलगांव की.. <<     KHABAR : प्रीमियम जमा, फिर भी नहीं मिला बीमा...,.. <<     KHABAR : आराध्य देव के देवरे पर अतिक्रमण का आरोप,.. <<     BIG NEWS : जनसुनवाई में छलका फरियादियों का दर्द,.. <<     KHABAR : उज्जैन में बारिश के बीच गूंजे बम भोले के.. <<     BIG NEWS : जिला स्तरीय जनसुनवाई शिविर में 14 सीएम.. <<     प्रेम प्रसंग बना खूनी संघर्ष की वजह, तेज.. <<     शिवपुरी जनसुनवाई में अजीबोगरीब मामला,नगर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 28, 2026, 4:29 pm
NEWS : महिलाओं की सुरक्षा व जागरूकता के लिए कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की सराहनीय पहल, उपस्थितों को दी महिला सुरक्षा अभियानों, कानूनी अधिकारों एवं सुरक्षा उपायों के संबंध में विस्तार से जानकारी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुलिस की कालिका पेट्रोलिंग यूनिट द्वारा चमत्कारी सांवरिया जी मंदिर सेंथी में आयोजित फाग उत्सव के दौरान विशेष जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं को राजस्थान सरकार तथा राजस्थान पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित महिला सुरक्षा अभियानों, कानूनी अधिकारों एवं सुरक्षा उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुलिस की कालिका पेट्रोलिंग यूनिट द्वारा शहर के चमत्कारी सांवरिया जी मंदिर सेंथी में आयोजित फाग उत्सव के दौरान विशेष जागरूकता कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं को “राजकोप” ऐप की उपयोगिता बताते हुए मौके पर ही ऐप डाउनलोड करवाने में सहायता की, ताकि आपातकालीन स्थिति में त्वरित पुलिस सहायता प्राप्त की जा सके। साथ ही महिलाओं को साइबर ठगी के बढ़ते मामलों के प्रति सजग रहने की सलाह दी गई तथा ठगी होने की स्थिति में तुरंत अपनाई जाने वाली कानूनी प्रक्रिया और शिकायत दर्ज कराने की विधि समझाई गई।

जागरूकता सत्र में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के दुष्परिणामों पर भी प्रकाश डाला गया तथा इसे रोकने के लिए कानून द्वारा निर्धारित प्रावधानों की जानकारी दी गई। पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को आपातकालीन सहायता हेतु हेल्पलाइन नंबर 112, गरिमा हेल्पलाइन 1090 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से बताया और इनका सही समय पर उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

पुलिस की कालिका पेट्रोलियम यूनिट प्रभारी एएसआई श्याम गुर्जर व पेट्रोलिंग में तैनात महिला कांस्टेबल गायत्री शर्मा, लीला शर्मा, रीना राजावत व आकांक्षा द्वारा महिलाओं को जागरूक करने हेतु कहा कि महिला सुरक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है और जागरूक नागरिक ही सुरक्षित समाज की नींव रखते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की मांग की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE