नीमच। योग एवं प्राणायाम के लिए समर्पित संस्था सुप्रभात मित्र मंडल द्वारा ज्ञानोदय इंस्टीट्यूट, कनावटी में भव्य पूल पार्टी एवं पिकनिक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ सदस्यों ने बचपन की यादें ताजा करते हुए गीत-संगीत, नृत्य और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का भरपूर आनंद लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन के साथ हुआ। इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र वधवा, सचिव राकेश पाटीदार, उपाध्यक्ष रमेश जायसवाल, कोषाध्यक्ष विनोद शर्मा, संरक्षक शिव माहेश्वरी, गोविंद पोरवाल, डॉ. राजेंद्र जायसवाल, वरिष्ठ सदस्य तेजपाल जैन, डॉ. अशोक जैन, ज्ञानोदय अध्यक्ष अनिल चौरसिया, योग गुरु दिलीप चौधरी तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। वरिष्ठ सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी का स्वागत भी किया।
अध्यक्ष सुरेंद्र वधवा ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान स्विमिंग पूल प्रतियोगिता, डांस गेम, नंबर गेम और म्यूजिकल अंताक्षरी सहित कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विजेताओं को नवल मित्तल के सहयोग से मुख्य अतिथि मंडी अध्यक्ष राकेश भारद्वाज ने पुरस्कार प्रदान किए।
म्यूजिकल अंताक्षरी में योग शक्ति ग्रुप ने प्रथम और प्राण शक्ति ग्रुप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों का भी सम्मान किया गया।
बड़ी संख्या में सुप्रभात मित्र मंडल के सदस्य अपने परिवारों सहित शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. माधुरी चौरसिया ने किया, जबकि आभार सचिव राकेश पाटीदार ने व्यक्त किया।