BREAKING NEWS
विक्रम विश्वविद्यालय के खिलाफ फूटा गुस्सा,.. <<     BIG NEWS : नीमच में एमपीआरडीसी कल करेगी पोल.. <<     दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत,.. <<     जीत का जश्न, ढोल-धमाकों और आतिशबाजी के बीच.. <<     KHABAR : सावन माह में श्रीराम मंदिर बनेगा महादेव.. <<     REPORT : खेत तक जाने का रास्ता बंद होने से 80 वर्षीय.. <<     देवास में दुखद घटना, स्टेशन रोड के हार्डवेयर.. <<     पोलायकलां में भक्ति और आस्था का सैलाब,.. <<     REPORT : फसल बीमा राशि नहीं मिलने से परेशान.. <<     KHABAR : मौलाना जरजिस के बयान पर समाजसेवी शकील.. <<     BIG NEWS : नीमच की काली पुलिया के पास ट्रैक पर मिली.. <<     NEWS : छात्रावासों का उपखंड अधिकारियों ने किया.. <<     KHABAR : दतिया चुनाव से लौटने पर राजानी का जोरदार.. <<     नरवर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल,काशीपुर.. <<     शिव की उपनगरी माउंट आबू में आस्था का सैलाब,108.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का ऐलान, युवाओं की.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का उपनगर बघाना और लेनदेन का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 1, 2026, 10:34 am
NEWS : ईएलसी क्लब का इलेक्टोरल लिटरेसी फेस्टिवल, विद्यार्थियों ने दिखाया लोकतंत्र में उत्साह, महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने निबंध, पोस्टर और क्विज प्रतियोगिताओं में लिया भाग, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चित्तौड़गढ़ में ईएलसी क्लब के तत्वावधान में इलेक्टोरल लिटरेसी फेस्टिवल का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति जागरूकता का परिचय दिया।
महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. भारती मेहता ने बताया कि महाविद्यालय का ईएलसी क्लब चित्तौड़गढ़ जिले के राजकीय महाविद्यालयों के ईएलसी क्लबों में प्रथम स्थान पर रहा है, जो संस्थान के लिए गर्व का विषय है।
कार्यक्रम में ईएलसी नोडल अधिकारी डॉ. बी.एल. कोली ने भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के विभिन्न एप्स की जानकारी देते हुए मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।
फेस्टिवल के दौरान निबंध लेखन, स्लोगन लेखन, निर्वाचन साक्षरता पोस्टर निर्माण तथा निर्वाचन विषयक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विजेता एवं उपविजेताओं को प्रमाण-पत्र और शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिताओं की निर्णायक समिति में डॉ. अनीता, डॉ. राजेंद्र एवं डॉ. मीनाक्षी चौधरी शामिल रहीं।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र केवल ने ‘मैं भारत हूँ’ गीत की प्रस्तुति दी, जिसे उपस्थितजनों ने सराहा। कार्यक्रम का संचालन ईएलसी समिति सदस्य डॉ. मीनाक्षी चौधरी ने किया। अंत में ईएलसी नोडल अधिकारी डॉ. बी.एल. कोली ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर संकाय सदस्य डॉ. कंचन वर्मा, डॉ. महिपाल दान, डॉ. भारती भावनानी एवं डॉ. परविंदर सहित अनेक विद्यार्थी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE