BREAKING NEWS
विक्रम विश्वविद्यालय के खिलाफ फूटा गुस्सा,.. <<     BIG NEWS : नीमच में एमपीआरडीसी कल करेगी पोल.. <<     दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत,.. <<     जीत का जश्न, ढोल-धमाकों और आतिशबाजी के बीच.. <<     KHABAR : सावन माह में श्रीराम मंदिर बनेगा महादेव.. <<     REPORT : खेत तक जाने का रास्ता बंद होने से 80 वर्षीय.. <<     देवास में दुखद घटना, स्टेशन रोड के हार्डवेयर.. <<     पोलायकलां में भक्ति और आस्था का सैलाब,.. <<     REPORT : फसल बीमा राशि नहीं मिलने से परेशान.. <<     KHABAR : मौलाना जरजिस के बयान पर समाजसेवी शकील.. <<     BIG NEWS : नीमच की काली पुलिया के पास ट्रैक पर मिली.. <<     NEWS : छात्रावासों का उपखंड अधिकारियों ने किया.. <<     KHABAR : दतिया चुनाव से लौटने पर राजानी का जोरदार.. <<     नरवर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल,काशीपुर.. <<     शिव की उपनगरी माउंट आबू में आस्था का सैलाब,108.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का ऐलान, युवाओं की.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का उपनगर बघाना और लेनदेन का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 1, 2026, 10:36 am
BIG NEWS : ग्वालियर जाएंगे सीएम डॉ मोहन, श्योपुर में घड़ियाल-कछुओं को करेंगे रिलीज, 2 मार्च को बसों की हड़ताल नहीं होगी, 4 साल में 56 हजार से ज्यादा लोगों ने की खुदकुशी, बोत्सवाना से कूनो पहुंचे 9 चीते, मार्च में सभी अवकाश दिनों में खुलेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र, पढे़ खबर

Share On:-

सीएम डॉ मोहन यादव आज रविवार को कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे सुबह 11:00 बजे भोपाल से ग्वालियर के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री ग्वालियर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 12:50 बजे ग्वालियर से श्योपुर के लिए रवाना होंगे। श्योपुर में घड़ियाल और कछुओं को छोड़ेंगे। दोपहर 2:40 बजे अशोकनगर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 4:25 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।

MP में 2 मार्च को बसों की हड़ताल नहीं होगी
एमपी में 2 मार्च को बसों की हड़ताल नहीं होगी। सीएम डॉ मोहन यादव के साथ बैठक के बाद ऑपरेटरों ने फैसला लिया है। परिवहन विभाग से जुड़े दोनों विवादित राजपत्रों को फिलहाल होल्ड पर रखा जाएगा। सरकार के निर्णय के बाद बस ऑपरेटरों ने 2 मार्च की हड़ताल को खत्म करने का ऐलान किया है। बसों का संचालन बिना किसी परिवर्तन के सामान्य रूप से जारी रहेगा। यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

मध्य प्रदेश में 1 जनवरी 2022 से लेकर अब तक 56,128 खुदकुशी
मध्य प्रदेश में 1 जनवरी 2022 से लेकर अब तक 56,128 खुदकुशी के मामले सामने आए हैं। डिप्रेशन से जुड़े मामलों में खुदकुशी की संख्या 7000 से ज्यादा है। बताया गया कि पारिवारिक कलह के चलते सर्वाधिक आत्महत्या है। 4 साल में नशे से 5000 खुदकुशी, कर्ज और आर्थिक तंगी से 4000 लोगों ने जान दी। सरकार के जिलेवार विश्लेषण में आंकड़े सामने आए हैं।


14% डिप्रेशन में आत्महत्या
11% लंबी बीमारियों से आत्महत्या
9% नशे की लत से तंग आकर आत्महत्या
7% कर्ज से आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या
5% प्रतिशत मामलों में अकेलेपन से आत्महत्या
4% मामलों में प्रेम प्रसंग में असफलता की चलते आत्महत्या


बोत्सवाना से कूनो पहुंचे 9 चीते
बोत्सवाना से 9 नए चीते शनिवार को मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क पहुंच चुके हैं। जिसमें 6 मादा और 3 नर चीते शामिल है। देश में अब चीतों की संख्या 48 हो गई है। इनमें 45 कूनो में और 3 गांधीसागर में हैं।

मार्च में सभी अवकाश दिनों में खुलेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
एमपी में मार्च में सभी छुट्टियों के दिन भी बिजली बिल भुगतान केंद्र खुले रहेंगे। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के अंतर्गत 7 मार्च, 14 मार्च, 21 मार्च, 28 मार्च शनिवार और 1 मार्च, 8 मार्च, 15 मार्च, 22 मार्च, 29 मार्च रविवार, 3 मार्च होली, 19 मार्च गुड़ी पड़वां, 20 मार्च जमात-उल-विदा/ईद उल-फितर के ठीक पूर्व का दिवस/ रानी अवंती बाई का बलिदान दिवस, 27 मार्च रामनवमीं और 31 मार्च महावीर जयंती को बिल भुगतान केंद्र सामान्य कार्य दिवसों की तरह कार्य करते रहेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE