BREAKING NEWS
विक्रम विश्वविद्यालय के खिलाफ फूटा गुस्सा,.. <<     BIG NEWS : नीमच में एमपीआरडीसी कल करेगी पोल.. <<     दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत,.. <<     जीत का जश्न, ढोल-धमाकों और आतिशबाजी के बीच.. <<     KHABAR : सावन माह में श्रीराम मंदिर बनेगा महादेव.. <<     REPORT : खेत तक जाने का रास्ता बंद होने से 80 वर्षीय.. <<     देवास में दुखद घटना, स्टेशन रोड के हार्डवेयर.. <<     पोलायकलां में भक्ति और आस्था का सैलाब,.. <<     REPORT : फसल बीमा राशि नहीं मिलने से परेशान.. <<     KHABAR : मौलाना जरजिस के बयान पर समाजसेवी शकील.. <<     BIG NEWS : नीमच की काली पुलिया के पास ट्रैक पर मिली.. <<     NEWS : छात्रावासों का उपखंड अधिकारियों ने किया.. <<     KHABAR : दतिया चुनाव से लौटने पर राजानी का जोरदार.. <<     नरवर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल,काशीपुर.. <<     शिव की उपनगरी माउंट आबू में आस्था का सैलाब,108.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का ऐलान, युवाओं की.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का उपनगर बघाना और लेनदेन का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 1, 2026, 11:06 am
KHABAR : जमीन विवाद में खूनखराबा, लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, पेट में गोली लगने से महिला ने तोड़ा दम, पुलिस कर रही मामले की जांच, पढे़ कुलदीप गुप्ता की खबर 

Share On:-

शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र के सलैया गांव में जमीन विवाद के चलते गोली लगने से घायल हुई महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पहले दर्ज प्रकरण में अब हत्या की धाराएं बढ़ा दी हैं।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर रास्ते के विवाद को लेकर पड़ोसी सुघर सिंह लोधी, उसके भाई नरेंद्र लोधी और फेरन लोधी देवेंद्र सेन के घर पहुंचे और कहासुनी होने लगी। विवाद के दौरान सुघर सिंह लोधी ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। गोली 35 वर्षीय रानी सेन के पेट में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल महिला को शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे ग्वालियर रेफर किया गया था। ग्वालियर में इलाज के दौरान आज महिला ने दम तोड़ दिया।

महिला की मौत के बाद अमोला थाना पुलिस ने प्रकरण में हत्या की धाराएं जोड़ते हुए आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE