BREAKING NEWS
विक्रम विश्वविद्यालय के खिलाफ फूटा गुस्सा,.. <<     BIG NEWS : नीमच में एमपीआरडीसी कल करेगी पोल.. <<     दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत,.. <<     जीत का जश्न, ढोल-धमाकों और आतिशबाजी के बीच.. <<     KHABAR : सावन माह में श्रीराम मंदिर बनेगा महादेव.. <<     REPORT : खेत तक जाने का रास्ता बंद होने से 80 वर्षीय.. <<     देवास में दुखद घटना, स्टेशन रोड के हार्डवेयर.. <<     पोलायकलां में भक्ति और आस्था का सैलाब,.. <<     REPORT : फसल बीमा राशि नहीं मिलने से परेशान.. <<     KHABAR : मौलाना जरजिस के बयान पर समाजसेवी शकील.. <<     BIG NEWS : नीमच की काली पुलिया के पास ट्रैक पर मिली.. <<     NEWS : छात्रावासों का उपखंड अधिकारियों ने किया.. <<     KHABAR : दतिया चुनाव से लौटने पर राजानी का जोरदार.. <<     नरवर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल,काशीपुर.. <<     शिव की उपनगरी माउंट आबू में आस्था का सैलाब,108.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का ऐलान, युवाओं की.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का उपनगर बघाना और लेनदेन का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 1, 2026, 11:57 am
BIG NEWS : होली से पहले रेल यात्रियों को बड़ा झटका, पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल ने निरस्त की नीमच-मंदसौर से चलने वाली कई ट्रेंनें, कुछ गाड़ियों को किया शॉर्ट ओरिजिनेट, जारी की सूचना, पढ़े खबर

Share On:-

रतलाम। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल अंतर्गत मल्हारगढ़ यार्ड एवं मंदसौर यार्ड के बीच दोहरीकरण कार्य किए जाने के कारण मंडल की कई यात्री ट्रेनें अस्थायी रूप से प्रभावित रहेंगी। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार प्रभावित ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है 

प्रभावित ट्रेनों की जानकारी-
02 मार्च से 11 मार्च 2026 तक उज्जैन से चलने वाली गाड़ी संख्या 69231 उज्जैन–चित्तौड़गढ़ पैसेंजर रतलाम स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा रतलाम–चित्तौड़गढ़ के मध्य निरस्त रहेगी।

इसी अवधि में गाड़ी संख्या 69232 चित्तौड़गढ़–उज्जैन पैसेंजर रतलाम स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी तथा चित्तौड़गढ़–रतलाम के बीच निरस्त रहेगी।

तत्काल प्रभाव से 11 मार्च 2026 तक गाड़ी संख्या 59836 उदयपुर सिटी–मंदसौर पैसेंजर नीमच स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा नीमच–मंदसौर के मध्य निरस्त रहेगी।

गाड़ी संख्या 59834 मंदसौर–कोटा पैसेंजर नीमच स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी तथा मंदसौर–नीमच के बीच निरस्त रहेगी।

गाड़ी संख्या 59833 कोटा–मंदसौर पैसेंजर नीमच स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा नीमच–मंदसौर के मध्य निरस्त रहेगी।

गाड़ी संख्या 59835 मंदसौर–उदयपुर सिटी पैसेंजर नीमच स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी तथा मंदसौर–नीमच के बीच निरस्त रहेगी।

गाड़ी संख्या 19816 कोटा–मंदसौर एक्सप्रेस नीमच स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा नीमच–मंदसौर के मध्य निरस्त रहेगी।

गाड़ी संख्या 19815 मंदसौर–कोटा एक्सप्रेस नीमच स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी तथा मंदसौर–नीमच के बीच निरस्त रहेगी।

07 मार्च से 10 मार्च 2026 तक गाड़ी संख्या 19818 जमुना ब्रिज–रतलाम एक्सप्रेस चित्तौड़गढ़ स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा चित्तौड़गढ़–रतलाम के मध्य निरस्त रहेगी।

08 मार्च से 11 मार्च 2026 तक गाड़ी संख्या 19327 रतलाम–उदयपुर सिटी एक्सप्रेस चित्तौड़गढ़ स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी तथा रतलाम–चित्तौड़गढ़ के बीच निरस्त रहेगी।

02 मार्च से 11 मार्च 2026 तक गाड़ी संख्या 79304 चित्तौड़गढ़–रतलाम डेमू मार्ग में लगभग 50 मिनट विलंब से संचालित होगी।

08 मार्च 2026 को हिसार से चलने वाली गाड़ी संख्या 07706 हिसार–काकिनाडा टाउन स्पेशल मार्ग में लगभग 2 घंटे 15 मिनट विलंब से संचालित होगी।

रेलवे की अपील-
यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि यात्रा से पूर्व ट्रेनों के समय, ठहराव एवं वास्तविक स्थिति की जानकारी भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in तथा रेलवन ऐप पर अवश्य जांच लें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE