माउंट आबू। 33 कोटी देवी देवताओं के वास कहे जाने वाले माउंट आबू का नाम अब एक तीर्थ के रूप में बदल दिया गया है माउंट आबू का नाम शुक्रवार से राजस्थान सरकार ने बदलकर आबू राज कर दिया है, कहते हैं माउंट आबू ऋषि मुनियों की भूमि रही है वैसे माउंट आबू को आबू पर्वत भी कहा जाता है और जितने भी सरकारी कार्यालय हैं उसमें आबू पर्वत के नाम से ही जाना जाता है लेकिन यहां के ऋषि मुनियों ने और जन्म प्रतिनिधियों ने जिसमें सांसद लुंबा राम चौधरी और विधायक समाराम गरासिया ने राजस्थान के मुख्यमंत्री से मांग की थी की माउंट आबू का नाम बदलकर आबू राज किया जाए।