BREAKING NEWS
विक्रम विश्वविद्यालय के खिलाफ फूटा गुस्सा,.. <<     BIG NEWS : नीमच में एमपीआरडीसी कल करेगी पोल.. <<     दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत,.. <<     जीत का जश्न, ढोल-धमाकों और आतिशबाजी के बीच.. <<     KHABAR : सावन माह में श्रीराम मंदिर बनेगा महादेव.. <<     REPORT : खेत तक जाने का रास्ता बंद होने से 80 वर्षीय.. <<     देवास में दुखद घटना, स्टेशन रोड के हार्डवेयर.. <<     पोलायकलां में भक्ति और आस्था का सैलाब,.. <<     REPORT : फसल बीमा राशि नहीं मिलने से परेशान.. <<     KHABAR : मौलाना जरजिस के बयान पर समाजसेवी शकील.. <<     BIG NEWS : नीमच की काली पुलिया के पास ट्रैक पर मिली.. <<     NEWS : छात्रावासों का उपखंड अधिकारियों ने किया.. <<     KHABAR : दतिया चुनाव से लौटने पर राजानी का जोरदार.. <<     नरवर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल,काशीपुर.. <<     शिव की उपनगरी माउंट आबू में आस्था का सैलाब,108.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का ऐलान, युवाओं की.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का उपनगर बघाना और लेनदेन का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 1, 2026, 1:55 pm
KHABAR : रोजवास टोल प्लाजा पर कर्मचारियों से मारपीट, सीसीटीवी फुटेज आया सामने, टोल कर्मचारियों में आक्रोश, सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग, पढे़ खबर 

Share On:-

शाजापुर। नेशनल हाईवे-52 स्थित रोजवास टोल प्लाजा पर रविवार दोपहर कर्मचारियों के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग टोल कर्मचारी के साथ हाथापाई करते नजर आ रहे हैं। घायल कर्मचारी का जिला अस्पताल शाजापुर में इलाज जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शाजापुर-मक्सी मार्ग पर स्थित रोजवास टोल प्लाजा पर रविवार करीब 11 से 12 बजे के बीच कुछ लोग अपनी गाड़ी बिना टोल दिए निकालने को लेकर कर्मचारियों से विवाद करने लगे। बहस बढ़ने पर मामला मारपीट तक पहुंच गया और 7 से 8 लोगों ने मिलकर टोल कर्मचारी विनोद पर हमला कर दिया।

हमले में विनोद के सिर और आंख में चोट आई है। घटना के दौरान टोल प्लाजा पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर घायल को सुरक्षित किया, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए।

घायल कर्मचारी को उपचार के लिए शाजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

टोल प्लाजा कर्मचारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों की हरकतें साफ दिखाई दे रही हैं। पुलिस को सूचना दे दी गई है और फुटेज सौंपा जा रहा है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

घटना के बाद टोल कर्मचारियों में आक्रोश है और उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE