BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच पुलिस का एक्शन मोड, नशा तस्कर पर पीट.. <<     VIDEO NEWS: दतिया उपचुनाव में रिकॉर्ड मतदान,देश के.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में.. <<     KHABAR : गुरु रविदास जयंती पर भाजपा का समरसता.. <<     बड़वानी में छात्रों का हल्ला बोल, ई-लर्निंग.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर सीतामऊ पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG NEWS : खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में 66वें स्थापना.. <<     KHABAR : शहडोल पहुंचे डीआरएम राकेश रंजन, अमृत भारत.. <<     BIG NEWS : मालवा की मंदसौर पुलिस और रात का अंधेरा, जब.. <<     BIG NEWS : फसल बर्बाद, क्लेम गायब, नीमच में हजारों.. <<     दतिया उपचुनाव: मतदान केंद्रों पर उमड़ा.. <<     BIG NEWS : भारतीय क्रिकेटर रजत पाटीदार ने किए बाबा.. <<     NEWS : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला.. <<     NEWS : पंचायत राज एवं नगर निकाय चुनाव-2026 की.. <<     KHABAR : 7 अगस्त से गांव-गांव पहुंचेंगे अफसर, मौके.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव 2026, डिप्टी सीएम राजेंद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 3, 2026, 4:12 pm
BIG NEWS : सीएम ने किया इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर का भूमिपूजन, कार्यक्रम से पहले मेन गेट गिरा, अफरातफरी मची, शेरेटन होटल में प्रेसवार्ता करेंगे सीएम-कृषिमंत्री, पढे़ खबर

Share On:-

इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रविवार को इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर का भूमिपूजन किया। ग्राम नैनोद में आयोजित इस कार्यक्रम प्रोजेक्ट के पहले चरण का काम अब शुरू हो सकेगा। यहां सीएम ने किसानों को भूस्वामियों को विकसित भूखंड के अलॉटमेंट लेटर भी सौंपे।


उनके साथ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, विधायक मधु वर्मा सहित अन्य भाजपा नेता भी मौजूद थे।


सीएम और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ग्रैंड शेरेटन होटल में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। यहां कृषि मंत्री चौहान इंदौर में आयोजित होने जा रही ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों की बैठक संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी पत्रकार साथियों के साथ साझा करेंगे


इससे पहले सीएम के कार्यक्रम स्थल में पहुंचने से पहले बड़ा हादसा टल गया, भूमिपूजन स्थल पर लगा मेन गेट अचानक गिर गया, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई।


जिसके बाद वहां मौजूद अधिकारियों ने तत्काल गेट को क्रेन की मदद से उसी जगह पर दोबारा खड़ा करवाया। बता दें कि यह परियोजना प्रदेश में अधोसंरचना, उद्योग और शहरी विकास को एकीकृत रूप से आगे बढ़ाने की सरकार की रणनीति को दर्शाती है।


वहीं इसके बाद सीएम यादव शाम 5 बजे शेरेटन होटल में आयोजित हो रही कृषि संबंधी बैठक के पश्चात प्रेसवार्ता करेंगे।


सुपर कॉरिडोर को पीथमपुर निवेश क्षेत्र से जोड़ेगा
यह कॉरिडोर इंदौर एयरपोर्ट के समीप स्थित सुपर कॉरिडोर को पीथमपुर निवेश क्षेत्र से जोड़ेगा। इसे एक सुव्यवस्थित औद्योगिक धुरी के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे औद्योगिक इकाइयों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। साथ ही लॉजिस्टिक्स, परिवहन और बाजार तक पहुंच अधिक सुगम और प्रभावी बनेगी।


इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के जरिए पीथमपुर निवेश क्षेत्र, लॉजिस्टिक हब, टेक्सटाइल और मैन्युफैक्चरिंग इकाइयों को एकीकृत कनेक्टिविटी प्रदान की जाएगी। इससे उत्पादन और वितरण तंत्र में सुधार होगा और उद्योगों के संचालन की प्रक्रिया सरल बनेगी।


यह महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट न केवल इंदौर क्षेत्र के औद्योगिक क्लस्टर्स को मजबूत करेगा, बल्कि मध्य प्रदेश को एक आदर्श निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। साथ ही इससे प्रदेश में निवेश प्रवाह बढ़ने और रोजगार के नए अवसर सृजित होने की भी उम्मीद है।


निजी कार्यक्रम में भी शामिल होंगे सीएम
कॉरिडोर के भूमिपूजन के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव महू में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना होंगे। फिर वहां से लौटकर एयरपोर्ट से तिलक नगर जाएंगे। शाम 5 बजे वे यहां से होटल सेरेटन जाएंगे और वहां से एयरपोर्ट लौटकर शाम 6:50 बजे भोपाल रवाना हो जाएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE