उज्जैन। विश्व रेडक्रॉस दिवस 8 मई 2026 के उपलक्ष्य में रेडक्रॉस सप्ताह के अंतर्गत 1 मई को भारतीय बौद्ध महासभा, उज्जैन शाखा के सहयोग से रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा एवं जिला चिकित्सालय उज्जैन द्वारा सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम बौद्ध समाज अशोक विहार में संपन्न हुआ।
प्रशिक्षण में बड़ी संख्या में समाजजनों ने भाग लेकर सीपीआर की जानकारी प्राप्त की तथा सीखे हुए तरीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया।
कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय के प्रशिक्षक डॉ. नरेंद्र गोमे, भारतीय बौद्ध महासभा के अध्यक्ष रामदास जवादे, धर्मेंद्र सोलंकी, उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल एवं पूर्व महापौर श्रीमती मीना जोनवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
रेडक्रॉस जिला शाखा के सचिव अनुराग जैन ने बताया कि अचानक शारीरिक समस्या आने पर सीपीआर के माध्यम से किसी व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है।