ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर की उभरती क्रिकेट प्रतिभा अनुष्का शर्मा को भारतीय महिला क्रिकेट में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंग्लैंड दौरे के लिए भारत-ए महिला टीम की टी-20 कप्तानी उन्हें दी है।
अनुष्का शर्मा की कप्तानी में भारत-ए महिला टीम इंग्लैंड-ए के खिलाफ तीन टी-20 मैच खेलेगी। मुकाबले नॉर्थम्पटन और चेल्सफोर्ड में होंगे। उनके आक्रामक खेल और लगातार शानदार प्रदर्शन को देखते हुए चयनकर्ताओं ने उन पर भरोसा जताया है।
अनुष्का बोलीं- सर्वश्रेष्ठ देने की पूरी कोशिश रहेगी
जिम्मेदारी को लेकर अनुष्का शर्मा ने कहा कि देश के लिए खेलना हर खिलाड़ी का सपना होता है। कप्तान के रूप में टीम का नेतृत्व करना उनके लिए गर्व की बात है। वे अपनी टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ देने की पूरी कोशिश करेंगी।