मनासा। मनासा-रामपुरा रोड स्थित बद्रीविशाल मंदिर की भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को प्रशासन की सख्ती के बाद हटाने की कार्रवाई की गई। न्यायालय द्वारा स्टे याचिका खारिज किए जाने के पश्चात यह कार्रवाई की गई।
प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई संपन्न कराई। कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
इस दौरान मौके पर उपस्थित कांग्रेस के कुछ नेताओं द्वारा कार्रवाई का विरोध किया गया, हालांकि प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में रखते हुए कार्रवाई को शांतिपूर्ण ढंग से पूर्ण किया।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में तथा नियमानुसार यह कार्रवाई की गई है।