BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: दतिया उपचुनाव में रिकॉर्ड मतदान,देश के.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में.. <<     KHABAR : गुरु रविदास जयंती पर भाजपा का समरसता.. <<     बड़वानी में छात्रों का हल्ला बोल, ई-लर्निंग.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर सीतामऊ पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG NEWS : खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में 66वें स्थापना.. <<     KHABAR : शहडोल पहुंचे डीआरएम राकेश रंजन, अमृत भारत.. <<     BIG NEWS : मालवा की मंदसौर पुलिस और रात का अंधेरा, जब.. <<     BIG NEWS : फसल बर्बाद, क्लेम गायब, नीमच में हजारों.. <<     दतिया उपचुनाव: मतदान केंद्रों पर उमड़ा.. <<     BIG NEWS : भारतीय क्रिकेटर रजत पाटीदार ने किए बाबा.. <<     NEWS : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला.. <<     NEWS : पंचायत राज एवं नगर निकाय चुनाव-2026 की.. <<     KHABAR : 7 अगस्त से गांव-गांव पहुंचेंगे अफसर, मौके.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव 2026, डिप्टी सीएम राजेंद्र.. <<     BIG NEWS : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 4, 2026, 11:09 am
KHABAR : बीकॉम द्वितीय वर्ष कॉस्ट अकाउंटिंग परीक्षा स्थगित, सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय ने नई तारीख जल्द घोषित करने की बात कही, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय ने बीकॉम द्वितीय वर्ष की कॉस्ट अकाउंटिंग परीक्षा स्थगित कर दी है। यह परीक्षा 4 मई 2026 को उज्जैन में आयोजित होने वाली थी। विश्वविद्यालय ने बताया कि नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी।


यह परीक्षा सोमवार को दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित थी। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, परीक्षा केंद्रों पर सामग्री से जुड़ी तकनीकी कठिनाइयों के कारण इसे स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।


विश्वविद्यालय ने सभी प्राचार्यों, केंद्राध्यक्षों और संबंधित कॉलेजों को इस संबंध में सूचना जारी कर दी है। कुलगुरु प्रो. अर्पण भारद्वाज ने बताया कि छात्रों को असुविधा से बचाने के लिए यह निर्णय समय रहते लिया गया है।


प्रो. भारद्वाज ने सभी कॉलेजों से अपील की है कि वे व्हाट्सएप ग्रुप, सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से छात्रों तक यह सूचना तुरंत पहुंचाएं। विश्वविद्यालय ने आश्वस्त किया है कि परीक्षा की नई तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी, ताकि छात्र अपनी तैयारी जारी रख सकें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE