उज्जैन। तराना के कानीपुरा मार्ग स्थित नाचन बोर चौराहे पर डीपी में लगी भीषण आग के मामले में पहले लापरवाही देखने को मिली, लेकिन जैसे ही मामला सीएमओ के संज्ञान में आया, फायर ब्रिगेड तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।
नाचन बोर चौराहे पर डीपी में लगी आग ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया था। करीब आधे घंटे तक फायर वाहन के नहीं पहुंचने से स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा था।
हालांकि, मामले की जानकारी जैसे ही सीएमओ तक पहुंची, तत्काल कार्रवाई करते हुए फायर ब्रिगेड को मौके पर भेजा गया। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और संभावित बड़े हादसे को टाल दिया।
इस घटना के बाद प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल भी उठ रहे हैं कि आखिर शुरुआती सूचना के बावजूद समय पर राहत क्यों नहीं पहुंची।