भौरासा। नगर में लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजार में आज विधायक डॉ. राजेश सोनकर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाजार में खरीदारी की और दुकानदारों व स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने।
विधायक सोनकर ने कहा कि साप्ताहिक हाट बाजार आज भी ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार हैं। यहां आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर अपनी दैनिक आवश्यकताओं की सामग्री का क्रय-विक्रय करते हैं। ऐसे बाजार न केवल स्थानीय व्यापार को मजबूती देते हैं, बल्कि ग्रामीण जनजीवन, रोजगार और सामाजिक मेलजोल के भी प्रमुख केंद्र हैं।
उन्होंने आगे कहा कि हाट बाजार परंपरागत व्यापार व्यवस्था का सशक्त माध्यम हैं और आज भी ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।