गरोठ। कलेक्टर अदिति गर्ग के मार्गदर्शन में एसडीएम राहुल चौहान द्वारा राजस्व टीम के साथ चलाए जा रहे ‘राहगीर अभियान’ के तहत रास्तों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है। पिछला से देवरी मार्ग पर हल्का पटवारी पलक तिवारी के नेतृत्व में ग्रामीणों के सहयोग से रास्ते पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया, जिससे बंद मार्ग पुनः खुल गया।
कुकडेश्वर क्षेत्र में भी अभियान तेज-
इसी प्रकार कुकडेश्वर क्षेत्र में हल्का पटवारी नितिन के नेतृत्व में अतिक्रमित रास्तों को खुलवाने की कार्रवाई की गई। प्रशासन के अनुसार अभियान में ग्रामीणों की सक्रिय जनभागीदारी और सहयोग से बंद रास्ते खुल रहे हैं, जिससे आवागमन सुगम हो रहा है।